सोनभद्र में ‘लेडी सिंघम’ बनीं कक्षा 7 की छात्रा पूजा, संभाली एएसपी की कुर्सी, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

सोनभद्र में ‘लेडी सिंघम’ बनीं कक्षा 7 की छात्रा पूजा, संभाली एएसपी की कुर्सी, फरियादियों की सुनीं समस्याएं

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत सोनभद्र में महिला सशक्तीकरण की अनूठी तस्वीर सामने आई। कंपोजिट विद्यालय मुसही की कक्षा सात की छात्रा कुमारी पूजा ने एक दिन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की जिम्मेदारी संभाली। पुलिस कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण के लिए निर्देश देना उनके लिए यादगार अनुभव रहा।

rajeshswari



सोनभद्र (जनवार्ता)। बेटियां केवल सपने ही नहीं देखतीं, बल्कि अवसर मिलने पर जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा सकती हैं। इसी संदेश को साकार करते हुए सोनभद्र पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की समझ विकसित करने की पहल की।



पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शुक्रवार को आयोजित इस कार्यक्रम में रॉबर्ट्सगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय मुसही की कक्षा सात की छात्रा कुमारी पूजा ने एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) की भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारी की कुर्सी पर बैठकर पूजा ने पुलिस कार्यालय में आईं जनशिकायतों को सुना और संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल मौजूद रहे। उन्होंने छात्रा को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक दायित्वों और जनशिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही, पूजा का उत्साह बढ़ाने और शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से उन्हें स्कूल बैग भी भेंट किया गया।

इस पहल ने छात्राओं को यह संदेश दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति, शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर वे भविष्य में किसी भी जिम्मेदारी को निभा सकती हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जानने का अवसर मिलने से पूजा के अनुभव और आत्मविश्वास को नई दिशा मिली।

सोनभद्र पुलिस मिशन शक्ति फेज-6.0 के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इसे भी पढ़े   भटकी मासूम को परिवार से मिलाया, चाइल्ड हेल्पलाइन ने बाल विवाह भी रुकवाया

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *