एसआईआर के विरोध में आप का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग

एसआईआर के विरोध में आप का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग

वाराणसी (जनवार्ता)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं और वोटर लिस्ट से पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल रद्द करने की मांग की। आप नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी के कारण चुनावी निष्पक्षता प्रभावित होने की आशंका है। पार्टी ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने से संबंधित आंकड़ों में अंतर का मुद्दा भी उठाया।

rajeshswari

नेताओं के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में फॉर्म-6 के आवेदनों और अंतिम मतदाता सूची में जोड़े गए नामों के आंकड़ों में अंतर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी बनाने और कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल, जिला महासचिव घनश्याम पांडेय, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश सिंह, मनीष कुमार गुप्ता, अब्दुल्ला खान, अभिषेक सिंह, गुलाब सिंह राठौड़, सरोज शर्मा, अमर सिंह पटेल, शारदा टंडन, मोहिनी महेंद्रू, प्रिया पटेल, शहनवाज खान, मोहम्मद कुड्डूस, कांता प्रसाद गिहार, वाहिद खान ,छेदी लाल श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी ने एसआईआर अभियान का मंडुवाडीह में किया औचक निरीक्षण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *