लोहता में जुआ खेलते चार गिरफ्तार
4200 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद
वाराणसी। लोहता पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और कुल 4200 रुपये बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश पांडेय के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के नेतृत्व में लोहता पुलिस टीम कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम धन्नीपुर स्थित टावर के पास जुआ खेल रहे चार लोगों को सुबह करीब 5:45 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धन्नीपुर निवासी आरिफ (26), रहीमपुर निवासी सरफराज (40), धन्नीपुर निवासी वसीम (28) तथा रहीमपुर नई बस्ती निवासी मुबारक अली (40) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से जुए की फड़ के 2150 रुपये और तलाशी के दौरान 2050 रुपये बरामद किए। इस तरह कुल 4200 रुपये और 52 ताश के पत्ते मिले।
पुलिस ने इस मामले में थाना लोहता पर मुकदमा संख्या 0313/2026 के तहत सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रवि गौड़, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण सिंह तथा कांस्टेबल ऋषिकेश राय, अलीमुल्ला और विशाल पासवान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

