राजातालाब तहसील में अधिवक्ता और एसडीएम के बीच विवाद, धमकी देने का आरोप

राजातालाब तहसील में अधिवक्ता और एसडीएम के बीच विवाद, धमकी देने का आरोप

वाराणसी। राजातालाब तहसील में शनिवार को एक शिकायती पत्र देने के दौरान अधिवक्ता राजमणि सिंह और उप जिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार के बीच विवाद हो गया। अधिवक्ता ने एसडीएम पर भूमाफिया संबंधी धारा में मुकदमा दर्ज कराने और तहसील से बाहर निकलवाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना के दौरान तहसील परिसर में काफी भीड़ जुट गई और कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

rajeshswari

अधिवक्ता राजमणि सिंह के अनुसार, वह चन्द्रिका सिंह व अन्य बनाम महाराजा अनंत नारायण सिंह व अन्य से संबंधित आराजी लाइन क्षेत्र के नॉन-जेडए वाद को दर्ज कराने के संबंध में कई महीनों से तहसील के चक्कर लगा रहे थे। उनका आरोप है कि पेशकार और एसडीएम की मिलीभगत के चलते मामले में कार्रवाई नहीं हो रही थी तथा पेशकार द्वारा पैसे की मांग की गई। अधिवक्ता का कहना है कि उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मामला और उलझ गया।

अधिवक्ता ने राजातालाब तहसील की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि यहां बिना पैसे दिए काम नहीं होता। उन्होंने तहसील को प्रदेश की सबसे भ्रष्ट तहसीलों में से एक बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि, भ्रष्टाचार और पैसे की मांग से जुड़े इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

घटना के संबंध में जब डेन काशी चैनल के पत्रकार ने उप जिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार से बात करने का प्रयास किया, तो आरोप है कि उन्होंने बातचीत करने से इनकार कर दिया। फिलहाल, मामले में एसडीएम का पक्ष और आरोपों पर प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़े   मंत्री रविंद्र जायसवाल की केसरिया होली में उड़े रंग गुलाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *