‘क्या प्लंबर विमान उतार सकता है?’ भारतीय पायलट ने उठाए सवाल

‘क्या प्लंबर विमान उतार सकता है?’ भारतीय पायलट ने उठाए सवाल

ओमान के सह-पायलट पर हमले का दावा, 172 यात्रियों की जान खतरे में पड़ने की बताई कहानी

अबू धाबी। फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर ने विमान के कॉकपिट में हुई कथित जानलेवा घटना को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। अबू धाबी के अस्पताल से ‘द नेशनल’ को दिए साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि घटना से पहले सह-पायलट हमद अल-हम्मामी करीब दो घंटे तक उनके साथ कॉकपिट में बैठा था। इस दौरान उसने कोई ऐसा संदिग्ध व्यवहार नहीं किया, जिससे हमले की आशंका होती।

rajeshswari


रिपोर्ट के अनुसार, सह-पायलट पर आरोप है कि उसने 172 यात्रियों से भरे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के इरादे से कैप्टन मच्छर पर हमला किया। इस घटना में कैप्टन बाल-बाल बच गए। अमीराती अभियोजक मामले को कथित पूर्व नियोजित साजिश के रूप में देख रहे हैं।
इस मामले में इजरायली प्लंबर यानिव हायौन की भूमिका भी चर्चा में है। उसके दावे के मुताबिक, वह कॉकपिट में दाखिल हुआ, सह-पायलट को काबू में किया और विमान का नियंत्रण संभाल लिया। हालांकि, कैप्टन मच्छर ने इस दावे से जुड़ी कहानी पर सवाल उठाए हैं।

इसे भी पढ़े   बिहार में शिक्षक भर्ती नियम पर बवाल! पटना के गांधी मैदान में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं लाठियां
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *