भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का भव्य स्वागत

भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का भव्य स्वागत

गुलाबबाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व अंगवस्त्रम भेंटकर किया सम्मानित

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय गुलाबबाग में सोमवार को किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र शंकर सिंह पटेल के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्रम भेंटकर स्वागत किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

rajeshswari

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने राजेंद्र शंकर सिंह पटेल का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों की खुशहाली और उनके अधिकारों की रक्षा भाजपा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि राजेंद्र शंकर सिंह पटेल के नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ किसानों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा।

इस अवसर पर किसान मोर्चा के निवर्तमान अध्यक्ष योगेश सिंह ‘पिंकू’ ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत करते हुए उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम का संचालन जय विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन हीरा यादव ने प्रस्तुत किया। समारोह में भाजपा महानगर महामंत्री अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष आत्मा विश्वेश्वर, मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, अमित खरे, अखिलेन्द्र सिंह ‘सन्नी’, पंकज चतुर्वेदी, अशोक जाटव, गोपाल सिंह, मनोज सिंह, सुनील श्रीवास्तव, लवकुश यादव, आदर्श अग्रहरि और अमन केशरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   88 में से 60 लेखपाल मिले अनुपस्थित, एसडीएम ने जारी किया स्पष्टीकरण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *