दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, मंच पर ही रोका

दलेर मेहंदी की प्रस्तुति पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, मंच पर ही रोका

कुंजापुरी मेले में कार्यक्रम के दौरान टोका, धार्मिक आयोजन की गरिमा का सम्मान करने को कहा

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में आयोजित कुंजापुरी मेले में गायक दलेर मेहंदी की प्रस्तुति के दौरान राज्य मंत्री सुबोध उनियाल ने उन्हें बीच मंच पर टोक दिया। मंत्री ने गायक की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा, “जब आप ठीक से बोल भी नहीं पा रहे हैं, तो गाएंगे कैसे?” घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

rajeshswari


बताया जा रहा है कि नवरात्र के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दलेर मेहंदी प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान वन मंत्री सुबोध उनियाल मंच पर पहुंचे और कार्यक्रम रोकने को कहा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मां दुर्गा की आराधना से जुड़ा है और ऐसे धार्मिक अवसर पर कथित तौर पर नशे की हालत में प्रस्तुति देना अनुचित है।
मंत्री ने गायक को कार्यक्रम की गरिमा और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने की नसीहत दी। इस घटना के बाद कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

इसे भी पढ़े   सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ अस्सी घाट पर जताया रोष
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *