नवयुवक संघ समिति ने पुलिस प्रशासन को किया सम्मानित
भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज, इंग्लिश लाइन में मां दुर्गा के दरबार में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
वाराणसी (जनवार्ता)। इंग्लिश लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में नवयुवक संघ समिति की ओर से मां दुर्गा के दरबार में दशमी तिथि के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया।


समिति की ओर से पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। आयोजन में समिति के अध्यक्ष मनु प्रसाद गुप्ता एवं महामंत्री अनिल सोनकर के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सियाराम तिवारी शाह, कोषाध्यक्ष रिंकू मिश्रा, उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, मंत्री विकास यादव, वरिष्ठ महामंत्री शिवनारायण गुप्ता, पप्पू सोनकर सहित समिति के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समिति ने पुलिस प्रशासन के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना प्रकट की।

