पुलिस की तकनीकी जानकारी बनी श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी में चुनौती, आखिरकार मिली सफलता: अमिताभ यश
ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाने की प्रक्रिया जारी, अदालत में पेश की जाएगी आरोपी

लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश के एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा दुबे को पुलिस की कार्यप्रणाली, तौर-तरीकों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी थी। इसी कारण उसे गिरफ्तार करने में समय लगा। हालांकि, पुलिस को आखिरकार सफलता मिल गई है।
एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि आरोपी श्रद्धा दुबे को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर लखनऊ की अदालत में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसे लखनऊ लाया जाएगा।
गौरतलब है कि शिवा शर्मा प्रकरण में श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद आरोपी को लखनऊ की अदालत में पेश किया जाएगा।

