एयर शो देखने घाटों और छतों पर जुटी भीड़

एयर शो देखने घाटों और छतों पर जुटी भीड़

वाराणसी (जनवार्ता)। नमो घाट पर गुरुवार को ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में भारतीय वायुसेना के विमानों ने प्रदर्शन किया। इसे देखने के लिए नमो घाट, राजघाट और आसपास के गंगा घाटों पर सुबह से भीड़ जुटी। शहर में लोगों ने छतों से भी विमानों को देखा।
प्रदर्शन के दौरान विमानों ने आसमान में दिल की आकृति बनाई।

rajeshswari

सारंग हेलीकॉप्टर टीम ने हवाई करतब दिखाए और हेलीकॉप्टरों से तिरंगे की आकृति बनाई गई। दोपहर करीब 12:30 बजे गंगा में मौजूद जलयान पर हेलीकॉप्टर से कमांडो उतारने का प्रदर्शन हुआ।
कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन की आवाज के साथ कथक नृत्यांगनाओं ने देशभक्ति पर आधारित प्रस्तुति दी। दोपहर दो बजे के बाद घाटों से दर्शकों की वापसी शुरू हो गई।

इसे भी पढ़े   नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *