काशी विश्वनाथ : महिला श्रद्धालु को लौटाया 11,620 रुपये वाला गुम हुआ पर्स
वाराणसी (जनवार्ता)। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बुधवार रात सहारनपुर निवासी माधुरी अग्रवाल का पर्स गुम हो गया। पर्स में 11,620 रुपये नकद थे।

रात करीब दस बजे मंदिर के दक्षिणी द्वार पर पर्स गिर गया था। ड्यूटी पर तैनात गर्भगृह प्रभारी उपनिरीक्षक गोकुल सिंह ने पर्स बरामद कर नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। आवश्यक कार्रवाई के बाद पर्स महिला श्रद्धालु को लौटा दिया गया।

