सोने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

सोने के नाम पर 10 लाख की ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार

72,500 रुपये बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी में सोना मिलने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को आदमपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 72,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने तीनों को गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को प्रयागराज रोड स्थित गोपालपुर विंध्याचल टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 16 सितंबर 2026 को उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम आकाश बताते हुए कहा कि उसके एक साथी को नींव की खुदाई के दौरान सोना मिला है। इस बात का लालच देकर उसे अपने साथियों के साथ वाराणसी बुलाया गया। यहां उसे नमूने के तौर पर सोने जैसा एक टुकड़ा दिया गया। इसके बाद 17 सितंबर को पीड़ित दस लाख रुपये की व्यवस्था कर दोबारा पहुंचा, जहां उसे सोने के नाम पर 12 टुकड़े देकर दस लाख रुपये ले लिए गए।

कुछ दिनों बाद पीड़ित को शक हुआ तो उसने सुनार को टुकड़े दिखाए। जांच में वे सोने के बजाय पीतल के निकले। इसके बाद पीड़ित ने आदमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 0184/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) में मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान धारा 317(2) और 319(2) की बढ़ोतरी की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश बिंद (24), भगवान दास बिंद (28) और मोहित बिंद (19), निवासी थाना विंध्याचल, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आकाश बिंद और भगवान दास बिंद के विरुद्ध पूर्व के आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

इसे भी पढ़े   मुख्यमंत्री योगी के जन्मोत्सव पर काशी में रक्तदान महाअभियान, 500 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। काशी जोन के अधिकारियों के निर्देशन में आदमपुर थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी, आरक्षी वीरसेन, मुख्य आरक्षी राजीव सिंह और सर्विलांस सेल के आरक्षी अश्वनी सिंह शामिल रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *