छावनी क्षेत्र के निजी विद्यालय के सीसी कैमरे में दिखा तेंदुआ, दहशत

छावनी क्षेत्र के निजी विद्यालय के सीसी कैमरे में दिखा तेंदुआ, दहशत

वन विभाग की टीम सुबह से तलाश में जुटी, एयर शो के चलते स्कूल बंद होने से अभिभावकों ने ली राहत की सांस

वाराणसी (जनवार्ता)। छावनी क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय में लगे सीसी कैमरे में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया, जिसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश में जुट गई।

rajeshswari

वन विभाग की टीम ने छावनी क्षेत्र में संभावित ठिकानों पर छानबीन शुरू की। देर शाम विभाग की ओर से बताया गया कि सुबह सूचना मिलने के बाद से ही तेंदुए की तलाश की जा रही है, लेकिन खोजबीन अभी जारी है।

छावनी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की आशंका से लोगों में दहशत का माहौल है। विद्यालय परिसर में लगे सीसी कैमरे में तेंदुआ दिखाई देने की खबर के बाद अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए। हालांकि, भारतीय वायुसेना के एयर शो के चलते विद्यालय बंद रहने से अभिभावकों ने राहत की सांस ली।

फिलहाल वन विभाग की टीम तेंदुए का पता लगाने में जुटी है। क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर चिंता बनी हुई है कि तेंदुआ आखिर कहां छिपा है और उसे कब तक पकड़ा जा सकेगा।

इसे भी पढ़े   गंगा रेती में हिंसक झड़प: घोड़ा-ऊंट वालों ने नाविकों को पीटा, 4 घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *