बालिका अधिकारों के लिए निकाली रैली

बालिका अधिकारों के लिए निकाली रैली

वाराणसी (जनवार्ता)। आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को ढढ़ोरपुर गांव में किशोरियों ने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह, दहेज प्रथा और बाल यौन उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली। रैली में आसपास के गांवों की सैकड़ों किशोरियों और महिलाओं ने भाग लिया।

rajeshswari


रैली के बाद आशा सिलाई-कढ़ाई केंद्र पर बालिका महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें किशोरियों ने नाटक और भाषण के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई। आयोजन में ढढ़ोरपुर, जयापुर, चंदापुर, भीखमपुर, असवारी, बूड़ापुर और कोइलीपुर की प्रतिभागी शामिल हुईं।

इसे भी पढ़े   भक्ति केवल शब्द नहीं, जीवन जीने की सजग यात्रा है:  सुदीक्षा 
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *