नमो घाट पर गूंजे विमानों के स्वर, सारंग टीम ने दिखाए करतब
वाराणसी (जनवार्ता)। नमो घाट पर शनिवार को ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में विमानों की गर्जना और सारंग टीम के पांच हेलीकॉप्टरों के हवाई करतब आकर्षण का केंद्र रहे। भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ पर आयोजित एयर शो 25 अक्टूबर तक चलेगा।
सारंग टीम के स्क्वाड्रन लीडर गौतम त्यागी ने लोगों से एयर शो देखकर प्रेरणा लेने की अपील की। स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह ने बताया कि सारंग एशिया की एकमात्र पांच हेलीकॉप्टरों वाली प्रदर्शन टीम है, जो स्वदेशी ‘ध्रुव’ हेलीकॉप्टरों से वायुसेना की क्षमता और टीम वर्क का प्रदर्शन करती है।
एयर शो की सुरक्षा में करीब 11,900 पुलिसकर्मियों के साथ पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और एटीएस के जवान तैनात किए गए हैं।


