एयर शो के पास विवाद पर भाजपा विधायकों के खिलाफ एफआईआर की मांग

एयर शो के पास विवाद पर भाजपा विधायकों के खिलाफ एफआईआर की मांग

कोतवाली पहुंचे कांग्रेसी

वाराणसी (जनवार्ता)। गंगा किनारे आयोजित भारतीय वायुसेना के एयर शो के लिए भाजपा विधायकों की तस्वीरों वाले पास जारी किए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा के जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध जताया है। शनिवार शाम महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शहर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

rajeshswari

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि एयर शो जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के तहत पास जारी किए जाने की प्रक्रिया निर्धारित थी। इसके बावजूद भाजपा के विधायकों और नेताओं ने अपनी तस्वीरों वाले पास जारी किए। इन पासों पर घाटों के नाम भी अंकित किए गए, जिससे आम जनता के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हुई और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कांग्रेस ने इन पासों को अनधिकृत बताते हुए भारतीय वायुसेना के नाम के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया।

पास जारी करने की प्रक्रिया की जांच की मांग

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि भारतीय वायुसेना के एयर शो जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था और नियमों का पालन सर्वोपरि होना चाहिए। ऐसे आयोजन में जनप्रतिनिधियों की तस्वीरों वाले पास जारी किए जाने का मामला गंभीर है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए और स्पष्ट किया जाए कि पास किसने तैयार किए, किसके निर्देश पर उनका वितरण हुआ तथा क्या इन्हें सक्षम प्रशासनिक प्राधिकारी से अधिकृत कराया गया था।

इसे भी पढ़े   सड़क दुर्घटना में घायल एबीवीपी के पूर्व प्रांत प्रमुख विनय पाण्डेय से मिले रोहनिया विधायक

उन्होंने कहा कि यह मामला केवल पास पर तस्वीर लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि सार्वजनिक आयोजन की गरिमा, सुरक्षा व्यवस्था और नियमों के पालन से भी जुड़ा है। यदि जांच में नियमों के उल्लंघन या धोखाधड़ी की पुष्टि होती है तो संबंधित जनप्रतिनिधियों और अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

जनप्रतिनिधियों के आचरण पर उठाए सवाल

राघवेंद्र चौबे ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी जनता की समस्याओं को उठाना, उनका समाधान कराना और क्षेत्र के विकास के लिए काम करना है। सार्वजनिक आयोजनों में अपनी तस्वीरों के माध्यम से राजनीतिक प्रचार करना उचित नहीं है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पासों के नमूनों, उनके वितरण और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

शहर कोतवाली में दी गई तहरीर के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज किए जाने अथवा आरोपों की पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।

इस दौरान पूर्व आईएएस प्रवीण प्रकाश, डॉ. राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, रमजान अली, अरुण सोनी, वकील अंसारी, संतोष चौरसिया, अब्दुल हमीद डोडे, अनिल पटेल, मिथुन सरकार, बदरे आलम, किशन यादव, शमशाद, गोपाल चौबे, मोहम्मद उज्जैर और रामजी गुप्ता सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *