रामनगर रामलीला में हाथी के हमले से घायल महावत की मौत

रामनगर रामलीला में हाथी के हमले से घायल महावत की मौत

चार साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया

वाराणसी (जनवार्ता)। रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला में हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल महावत घपलू नट उर्फ छपलू की उपचार के दौरान मौत हो गई। आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। छह दिन तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद महावत की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके चार साल के मासूम बेटे इसराइल के सिर से पिता का साया उठ गया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी घपलू नट उर्फ छपलू, यशवंत सिंह उर्फ शिवली सिंह के हाथी की देखभाल करते थे। नवरात्र के दौरान वह हाथी लेकर रामनगर की रामलीला में शामिल होने आए थे। 18 अक्टूबर की सुबह करीब दस बजे हाथी को नहलाने के लिए ले जाते समय अचानक हाथी बेकाबू हो गया। उसने महावत को सूंड से पकड़कर जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हाथी के हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।

घायल महावत को पहले बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में परिजन 20 अक्टूबर को उन्हें आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल ले गए। उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। शरीर में संक्रमण फैलने के कारण 21 अक्टूबर को चिकित्सकों को उनका बायां पैर कूल्हे के पास से काटना पड़ा। इसके बावजूद संक्रमण पर काबू नहीं पाया जा सका और  उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इसे भी पढ़े   जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा में दो डॉक्टरों और एक फार्मासिस्ट को किया निलंबित

घपलू नट चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके पिता जन्ना नट भी महावत थे, जिनकी करीब दस वर्ष पहले मौत हो गई थी। पिता के निधन के बाद घपलू ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली थी। वह पिछले करीब दस महीने से हाथी की देखभाल का काम कर रहे थे। उनके परिवार में पत्नी सरीकुन, मां कलावती और चार साल का बेटा इसराइल है।

महावत की असमय मौत से पत्नी सरीकुन और मां कलावती का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर बताई जा रही है। घर के कमाऊ सदस्य की मौत से परिवार के सामने भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। घपलू के छोटे भाई की शादी भी तय थी। घटना की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *