पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस से टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां, राहुल सुरक्षित

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एंबुलेंस से टकराईं राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां, राहुल सुरक्षित

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर

सुल्तानपुर  (जनवार्ता)। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसा सुल्तानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में हुआ। काफिले में शामिल पांच गाड़ियां और एक एंबुलेंस टक्कर की चपेट में आईं। राहुल गांधी सुरक्षित हैं। हादसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की खबर सामने आई।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना सोमवार सुबह करीब 10:15 बजे हुई। काफिले में आगे चल रही एक निजी गाड़ी के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके बाद पीछे चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में शामिल वाहन काफिले के पिछले हिस्से में थे।

राहुल गांधी सुबह लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। वहां से वह सुल्तानपुर की विशेष सांसद-विधायक अदालत में मानहानि के मामले की सुनवाई के लिए रवाना हुए थे। हादसे के बाद काफिला दोबारा सुल्तानपुर की ओर रवाना हो गया और राहुल गांधी अदालत पहुंचे।

इसे भी पढ़े   दयालावीर बाबा के वार्षिक श्रृंगार पर विराट कुश्ती दंगल संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *