जीआरपी : भटकते मिले बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा

जीआरपी : भटकते मिले बालक को चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा

पूछताछ के बाद परिजनों तक पहुंचाने के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष किया जाएगा प्रस्तुत

वाराणसी (जनवार्ता)। जीआरपी कैंट वाराणसी पुलिस ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भटक रहे लगभग 13 वर्षीय नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर चाइल्ड हेल्पलाइन रेलवे हेल्प डेस्क के सुपुर्द किया। बालक को आवश्यक कार्रवाई के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

rajeshswari

जीआरपी की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार शुक्रवार को  ऑपरेशन मुस्कान के तहत रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के निर्देशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव और महिला कांस्टेबल संगम सिंह प्लेटफॉर्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग कर रहे थे। तभी एक नाबालिग बालक अकेले घूमता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे संरक्षण में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम मुकेश, पुत्र मनीष, निवासी अंबाला, उम्र लगभग 13 वर्ष बताया।

इसके बाद बालक को जीआरपी कैंट थाने लाया गया और आवश्यक कार्रवाई के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दी गई। सूचना पर रेलवे चाइल्ड हेल्पलाइन कैंट वाराणसी की सुपरवाइजर विशाल सिंह और कोऑर्डिनेटर गुंजा चौरसिया थाने पहुंचीं। जीआरपी ने बालक मुकेश को आवश्यक कार्रवाई के लिए उनके सुपुर्द कर दिया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजबहादुर यादव और महिला कांस्टेबल संगम सिंह शामिल रहीं।

इसे भी पढ़े   भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का सीधा प्रसारण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *