अजीत सिंह नन्हे को भाजपा किसान मोर्चा में मिली महानगर मंत्री की जिम्मेदारी

अजीत सिंह नन्हे को भाजपा किसान मोर्चा में मिली महानगर मंत्री की जिम्मेदारी

युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष से शुरू हुआ संगठनात्मक सफर

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से अजीत सिंह नन्हे को भाजपा किसान मोर्चा वाराणसी का महानगर मंत्री नियुक्त किया है। उनके मनोनयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

rajeshswari

अजीत सिंह नन्हे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक एवं संगठनात्मक सफर की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने दो बार भाजपा राजर्षि मंडल के उपाध्यक्ष का दायित्व संभाला। उनकी संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का जिला मंत्री भी बनाया गया।

इसके अतिरिक्त उन्हें उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य लक्ष्मण आचार्य के प्रतिनिधि के रूप में भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

किसान मोर्चा का महानगर मंत्री बनाए जाने पर अजीत सिंह नन्हे ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय एवं महानगर नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

इसे भी पढ़े   मानसून की राह देख रहा बनारस, भीषण गर्मी से बेहाल लोग; 28 जून के बाद राहत के संकेत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *