छठ और लोटा-भंटा मेले को लेकर एडीसीपी ने किया घाटों का निरीक्षण

छठ और लोटा-भंटा मेले को लेकर एडीसीपी ने किया घाटों का निरीक्षण

वाराणसी (जनवार्ता)। आगामी छठ महापर्व और 29 नवंबर को आयोजित होने वाले लोटा-भंटा मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेन्द्र सिंह ने थाना जंसा क्षेत्र के रामेश्वर मंदिर एवं वरुणा नदी के घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। जिसमें उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश, विद्युत आपूर्ति और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्था देखी और संबंधित अधिकारियों को बैरिकेडिंग, साइन बोर्ड एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए।

rajeshswari

वही छठ पर्व पर गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरिकेडिंग, गोताखोरों एवं वालंटियर्स की तैनाती तथा अलग पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जबकि महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो स्क्वॉड को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। इस मेले में लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए उन्होंने जंसा और बड़ागांव क्षेत्र में यातायात प्रबंधन, वैकल्पिक मार्ग और डायवर्जन की व्यवस्था समय से पूरी एवं पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

इसे भी पढ़े   जीवनदीप में फ्रेशर पार्टी ‘रूबरू’ की धूम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *