वाराणसी : हॉस्टल की छत से गिरी सातवीं की छात्रा, इलाज के दौरान मौत

वाराणसी : हॉस्टल की छत से गिरी सातवीं की छात्रा, इलाज के दौरान मौत

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

वाराणसी (जनवार्ता)। भदैनी क्षेत्र स्थित ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। हॉस्टल की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर 12 वर्षीय छात्रा स्नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत छात्रा बिहार के सिवान जिले की रहने वाली थी और ज्ञानदीप एकेडमी एंड हॉस्टल में रहकर कक्षा सातवीं की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार को वह किन परिस्थितियों में हॉस्टल की छत से नीचे गिरी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस हॉस्टल में मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

छात्रा की मौत की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। छत से गिरने की परिस्थितियों और मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

इसे भी पढ़े   सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से आहत शिक्षक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *