अखिलेश का बीजेपी पर हमला

अखिलेश का बीजेपी पर हमला
ख़बर को शेयर करे

इटावा | इटावा जिले के जसवंतनगर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोग पहले कहते थे कि परिवार में ही सब लोग अलग-अलग हैं, वह अपना घर ही नहीं संभाल पा रहे। अब जब परिवार एक हो गया है तो कहने लगे हैं कि ये परिवारवादी लोग हैं। उन्होंने यह बात हाईवे स्थित एक मैरिज होम में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही।     

कहा कि जसवंतनगर के लोग नेताजी को कभी नहीं भूल पाएंगे। यहां के लोगों ने नेताजी के लिए संघर्ष कर उनको जीत दिलाकर सम्मान दिलाया है। नेताजी की विरासत समाजवादी के हकदार हम सब हैं। हमारी जिम्मेदारी इसको बढ़ाने की है। नेताजी ने रास्ता दिखाया। जो गरीबों, किसानों को आगे ले जा सकता है। यहां पर बहुत सारे लोग ऐसे होंगे, अगर पुरानी चीजें याद करें तो सोचो कैसा क्षेत्र रहा होगा। यह तो वह क्षेत्र है, जहां बीहड भी है, यहां पर न जाने कितनी बार नेताजी आये होंगे और कितने संघर्षों के बाद विकास दिखाई दे रहा है। ये कोई विकास एक दिन का नहीं है। ये तब शुरू हुआ होगा और आज यहां पहुंचा है। यह आने वाली पीढ़ी की जिम्मेदारी बनती है उसको आगे बढ़ाने का काम करें।

क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि 8 वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई काम नहीं हुआ। इस सरकार ने हमेशा देश को बांटने का काम किया है। प्रदेश में बेरोजगारी, गरीबी, बढ़ी है। नौकरशाही कब्जे में नहीं है। भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाया कि वह अपने आप को हमारा शिष्य बताता है, वह तो चेला बनने के भी लायक नहीं है। वह अवसरवादी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर डिंपल को उससे ज्यादा वोटों से जिताने की अपील की।

इसे भी पढ़े   कानून व्यवस्था को व्हील चेयर पर लेन वाले अब खुद दीखते हैं व्हील चेयर पर-सीएम योगी

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *