Wednesday, June 7, 2023
spot_img
Homeपॉलिटिक्सकेंद्र के अध्यादेश पर जैसे ही बोलने लगे मनीष सिसोदिया,खींच कर ले...

केंद्र के अध्यादेश पर जैसे ही बोलने लगे मनीष सिसोदिया,खींच कर ले गई पुलिस;भड़के अरविन्द केजरीवाल

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री आतिशी ने मनीष सिसोदिया का अदालत ले जाते वक्त का एक वीडियो ट्वीट करते हुए दिल्ली पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर इस आरोप का जवाब दिया है।

उक्त वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे पत्रकारों ने मनीष सिसोदिया से केंद्र के अध्यादेश पर सवाल किया वह कुछ बोलने लगे और उनके बोलते ही पुलिस बेहद तेजी दिखाते हुए उन्हें अंदर ले गई। यह वाकया तब हुआ जब उन्हें पेशी के लिए कोर्ट ले जाया जा रहा था।

इसी वीडियो को ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूछा, ‘क्या पुलिस को इस तरह मनीष जी के साथ दुर्व्यवहार करने का अधिकार है? क्या पुलिस को ऐसा करने के लिए ऊपर से कहा गया है?’

दिल्ली पुलिस ने दी ये सफाई
राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के समय श्री मनीष सिसोदिया के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की बात दुष्प्रचार है। वीडियो में प्रचारित पुलिस की प्रतिक्रिया सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य थी। न्यायिक अभिरक्षा में अभियुक्त द्वारा मीडिया को वक्तव्य जारी करना विधि विरुद्ध है।

आतिशी ने सबसे पहले ट्वीट किया वीडियो
वहीं आतिशी ने भी इसे हैरान करने वाला व्यवहार बताया है।

इसे भी पढ़े   शादी के बाद लड़की ने कनाडा जाने से किया इनकार,हाईकोर्ट पहुंचा मामला,अदालत ने दिया ये आदेश
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img