Wednesday, May 31, 2023
spot_img
Homeराज्य की खबरेंशीतलहर का सितम झेलने के लिए रहें तैयार,IMD ने 3 दिनों के...

शीतलहर का सितम झेलने के लिए रहें तैयार,IMD ने 3 दिनों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फवारी के बाद दिल्ली में शीतलहर आने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक देश की राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक यानि 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।

वहीं, आईएमडी की ताजा अपडेट में बताया गया है कि 15 जनवरी से दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में फिर से शीतलहर की स्थिति बनने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार घने कोहरे व सर्दी का असर शनिवार से ही देखने को मिलेगा,लेकिन हाड कंपा देने वाली सर्दी का असर 15 जनवरी से शुरू होगा।

3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
मौसम विभाग ने 17,18 व 19 जनवरी के लिए घने कोहरे व शीत लहर की स्थिति की भविष्यवाणी की है। इस दौरान न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री तक गिर जाएगा। 18 और 19 जनवरी को न्यूनतम तापमान चार व उससे कम रहने की संभावना है। दूसरी तरफ शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई थी,लेकिन अब इस विक्षोभ का असर कम होगा। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 21.5 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पाल्यूशन से भी राहत की उम्मीद कम
मौसम विभाग ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 374 बहुत खराब दर्ज किया गया। बता दें कि एक्यूआई शून्य और 50 के बीच अच्छा,51 और 100 के बीच संतोषजनक,101 और 200 मध्यम,201 और 300 के बीच खराब,301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

इसे भी पढ़े   भूपेन्द्र सिंह को बनाया गया यूपी का अध्यक्ष
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img