Homeब्रेकिंग न्यूज़मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा,आपस में टकराई आठ गाड़ियां

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा,आपस में टकराई आठ गाड़ियां

नई दिल्ली | मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर एक बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां पर सात से आठ गाड़ियां आपस में टकरा गई। यह हादसा खोपोली निकास के पास हुआ है।

हादसे में घायल हुए कई लोग

यह दुर्घटना एक्सप्रेस वे के मुंबई जाने वाली लेन पर खोपोली निकास के पास हुई है, जिसमें कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल, हादसे के कारण मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर जाने वाली गाड़ियों को रोक दिया गया है।

घायलों को किया गया भर्ती
हादसे के तुरंत बाद ही पुलिस की इसकी सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची है। फिलहाल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें से कई लोगों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

एक गाड़ी की लापरवाही से हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि एक्सप्रेस वे पर एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक मार दिया, जिसके बाद उसके पीछे चल रही सभी गाड़ियों का संतुलन बिगड़ गया और वो आपस में टकरा गईं। पुलिस इस बात की जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है कि आखिर उस कार के चालक ने एक्सप्रेस वे के बीचो-बीच ब्रेक क्यों लगाया था।

इसे भी पढ़े   सड़क हादसे में मैनपुरी में तैनात एडीजे पूनम त्यागी की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img