दिल्ली आबकारी निति को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर बोला हमला

दिल्ली आबकारी निति को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर बोला हमला

दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच भाजपा ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि आप कट्टर भ्रष्टाचारी पार्टी है। दिल्ली में शराब नीति से कमीशन का खेल हुआ। कमीशन लेकर राजस्व को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया। सिसोदिया और केजरीवाल के मित्रों को इससे काफी फायदा हुआ। लोग मोटी दलाली देने के लिए केजरीवाल के पास जाते थे। भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद थे।

rajeshswari

भाजपा की तरफ से एक वीडियो जारी करते हुए दावा किया गया कि उस व्यक्ति का स्टिंग सामने आया जिसने सिसोदिया को पैसै दिए। मनीष सिसोदिया ने शराब नीति से काफी पैसा कमाया। हमने केजरीवाल से पांच सवाल पूछे लेकिन जवाब एक का भी नहीं मिला। हमने केजरीवाल से पूछा कि नई शराब नीति में क्या खराबी थी? पुरानी शराब नीति क्यों बदली? भाजापा सांसद मनोज तिवारी ने स्टिंग से जुड़ा एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है।

भाजपा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने देश को लूटने का काम किया है। मनीष सिसोदिया को बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि शराब बिक्री में 80 फीसदी फायदा केजरीवाल और सिसोदिया के दोस्तों को हुआ है। कुछ लोगों से 150 करोड़ रुपये तक कमीशन लिया गया। नई शराब नीति के बाद इन्होंने खुली लूट मचाई।

इसे भी पढ़े   Modi की सभा में इनकी रही महत्वपूर्ण उपस्थिति
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *