ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने फिर एक बार खोला मोर्चा,पश्चिम बंगाल की राजनीती में घमासान शुरू

ममता बनर्जी के खिलाफ भाजपा नेताओं ने फिर एक बार खोला मोर्चा,पश्चिम बंगाल की राजनीती में घमासान शुरू

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर से घमासान शुरू हो गया है।  भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ एक बार फिर से मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, प्रदेश भाजपा अपने दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में नबान्न अभियान छेड़ दिया है जिसमें सभी कार्यकर्ता राज्य सचिवालय नबान्न की ओर मार्च निकाल रहे हैं। इस बीच ताजा जानकारी सामने आ रही है कि रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई है। इसके बाद पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बता दें कि पुलिस की तरफ से इस अभियान के लिए भाजपा को अनुमति नहीं मिली थी।

rajeshswari

भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया है।  वे नबान्न मार्च में शामिल होने जा रहे थे। वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद सुवेंदु ने कहा कि ये शांतिपूर्ण आंदोलन है। ये भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ हल्लाबोल है। बंगाल की जनता ममता जी के साथ नहीं है इसलिए वह बंगाल में उत्तर कोरिया की तरह तानाशाही कर रही हैं। 

पश्चिम बंगाल में भाजपा के नबान्न चलो अभियान के मद्देनजर पुलिस की बेरिकेडिंग की वजह से हावड़ा ब्रिज पर ट्रैफिक जाम लगा।

भाजपा के नबान्न मार्च में शामिल होने के लिए सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता ट्रेनों के जरिए भी कोलकाता की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने रेलवे स्टेशनों तक बैरिकेड्स लगा दिए हैं। वहीं भाजपा नेता अभिजीत दत्ता ने कहा कि हमारे 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास रोक दिया है। मैं दूसरे रास्तों से यहां पहुंचा हूं। इसके अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बोलपुर रेलवे स्टेशन के अंदर भी झड़प हुई।

इसे भी पढ़े   फिर बन्द हुआ स्कूल,जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई -बीएसए

पुलिस ने भाजपा की नबान्न मार्च के मद्देनजर हावड़ा में भारी बैरिकेडिंग कर दी गई है। आने- जाने वाले लोगों की जांच भी की जा रही है।

सोमवार देर शाम राज्य पुलिस ने प्रदेश भाजपा को पत्र लिखकर उन्हें नबान्न अभियान की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद अब बंगाल की ममता बनर्जी सरकार और बंगाल भाजपा के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। 

भाजपा को नबान्न मार्च की अनुमति नहीं मिलने पर बंगाल भाजपा अध्यक्ष एस मजूमदार ने कहा कि जनता चोरों से प्रदर्शन करने की अनुमति क्यों लेगी? पुलिस टीएमसी कैडरों की तरह व्यवहार कर रही है। हमने पिछली बार नबान्न मार्च किया था, जब धारा 144 लगाई गई थी, हम फिर से करेंगे। बंगाल को बचाने के लिए यह हमारी लड़ाई है। भाजपा विधायक अग्निमित्र पॉल ने कहा कि भाजपा कल होने वाले नबान्न चलो (राज्य सचिवालय) अभियान की तैयारी कर रही है।  यह भाजपा का विरोध नहीं है, बल्कि बंगाल के सभी लोगों का विरोध है। ममता बनर्जी को जवाब देना होगा कि उनकी सरकार ने बंगाल के लोगों को धोखा क्यों दिया?

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *