उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद सोनभद्र पहुंचे,कार्य कर्ताओं के साथ बैठक किया

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद सोनभद्र पहुंचे,कार्य कर्ताओं के साथ बैठक किया

उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को सोनभद्र पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्‍होंने संगठन स्‍तर पर चल रहे प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान सर्किट हाउस में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बैठक कर कहा कि संगठन सरकार से बड़ा है और इसे आगे भी सुदृढ करने की जरूरत है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं गौर से सुनीं और उनके समस्‍याओं के निस्‍तारण के लिए वरिष्‍ठों को भी सहेजा।

rajeshswari

इस दौरान लोगों ने जिले की मूलभूत समस्याएं तड़ित चालक यंत्र लगाना, जिले को सूखाग्रस्त घोषित करना, कार्यकर्ताओं का शोषण किया जाना आदि विषय को रखा। उन्होंने उन्हें इसके निस्तारण पर जोर दिया। वहीं इस आयोजन के साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति द्वार का शिलान्यास करने पहुंचे केशव मौर्य ने पंडित जी के जीवन पर भी प्रकाश डाला। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी भी कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। 

सोनभद्र में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को जनपद में मौजूद रहे। इस दौरान डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर सभी तैयारी पूर्व में ही पूरी कर ली गई थीं। वहीं चुर्क स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पर सुबह साढ़े 11 बजे उनका विमान पहुंचा। इसके बाद वह सीधे लोढ़ी स्थित सर्किट हाउस गए। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिला कार्यालय जाने वाले मार्ग पर बने पं. दीनदयाल उपाध्याय तोरण द्वार का लोकार्पण भी किया। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने पहुंचे। इस दौरान राबर्ट्सगंज स्थित गो- आश्रय स्थल व जिला अस्पताल का निरीक्षण भी उन्‍होंने किया।

दोपहर में उन्‍होंने कलेक्ट्रेट में जनपद के उद्यमियों के साथ बैठक भी किया। इसके बाद वह जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ भी विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। वहीं दोपहर बाद लोढ़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आश्रम पद्धति विद्यालय व अमृत सरोवर का निरीक्षण करेंगे। 

इसे भी पढ़े   संगठन सरकार से बड़ा है!', ट्वीट पर स्वतंत्र देव ने कहा केशव का कहना बिल्कुल ठीक है
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *