मुख्यमंत्री का सख्त आदेश,पंडालों में अग्नि सुरक्षा का पालन करें

मुख्यमंत्री का सख्त आदेश,पंडालों में अग्नि सुरक्षा का पालन करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा सहित धार्मिक आयोजनों से जुड़ी समितियों से पूजा पंडालों के निर्माण में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतया पालन करने की अपील की है।

rajeshswari

जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रशासन इन आयोजन समितियों से संवाद बनाकर पूजा पंडालों में विद्युत एवं अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अभी हाल ही में पूजा पंडालों में घटित कुछ घटनाओं और दुर्घटनाओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। इसके लिये आवश्यक है कि विद्युत व अग्नि सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाए। पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

इसे भी पढ़े   फंदे पर लटकती मिली महिला की लाश दहेज हत्या आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *