सिधौना में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग शामिल

सिधौना में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों लोग शामिल

•राज्यमंत्री दयाशंकर दयालु ने किया नेतृत्व •पूर्व सैनिकों का सम्मान,बांटें गए झंडे

rajeshswari

वाराणसी(जनवार्ता)।आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत आयुष मंत्री डा दया शंकर मिश्र की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय ध्वज पद यात्रा, राष्ट्रीय ध्वज वितरण,पूर्व सैनिको एवं क्षेत्रीय जनो सहित मीडिया बंधुओं के सम्मान समारोह का आयोजन सिधौना में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय ध्वज पदयात्रा में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया झंडा यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय के साथ ही देश भक्ति के नारे लगाते चल रहे थे।

तिरंगा ध्वज का वितरण करते मंत्री डा दया शंकर मिश्र “दयालु”

कार्यक्रम का संयोजन उपेंद्र मिश्र ने किया था।

कार्यक्रम में मंच पर मंत्री डा दया शंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अनूप दुबे,संतोष सैनी, लखन शर्मा, मुन्नीलाल पांडे, सतीश चंद्र मिश्रा, रामतेज पांडे (पूर्व प्रदेश मंत्री भाजपा) रमेश चंद्र मिश्र,प्रसिध्द उद्योगपति कैलाश पति पांडेय, राजेश पांडेय,जटा शंकर मिश्र,मनोज चौबे, राधा विनोद तिवारी, राजन तिवारी आदि उपस्थित थे। श्रद्धां पांडेय के संगीत ग्रुप ने मोहक राष्ट्र भक्ति के गीतों से सबको देश भक्ति के रस में डूबो दिया।

तिरंगा ध्वज का वितरण करते मंत्री डा दया शंकर मिश्र “दयालु”

भूतपूर्व सैनिक सुब्बा यादव,ओंकार नाथ सिंह,शोभ नाथ सिंह, करुणा शंकर मिश्र,अमित कुमार मिश्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संचालन प्रकाश दीक्षित ने किया।

इसे भी पढ़े   पवन खेड़ा गिरफ्तार,कोर्ट की अनुमति के बाद ले जाया जाएगा असम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *