वाराणसी दौरे पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को रहत सामग्री वितरित की

वाराणसी दौरे पर आए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बाढ़ पीड़ितों को रहत सामग्री वितरित की

वाराणसी में एक बार फिर गंगा अपने रौद्र रूप में आ गई हैं। काशी के कई घाट जलमग्न हो गए हैं। इस बीच तीन दिवसीय वाराणसी दौरे पर आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को नक्खीघाट में बाढ़ बाहुल्य इलाकों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। 

rajeshswari

यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय आदमपुर में बाढ़ पीड़ितों को फल व दूध, पानी का वितरण किया।

उन्होंने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के निर्देश दिए। इस दौरान बोट के जरिए क्षेत्रों में पीड़ितों को राशन व पानी भिजवाया गया।

जलशक्ति मंत्री के संग राज्य मंत्री संजीव गौंड, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   हैंडबॉल (पुरुष) में महादेव को हरा सीएट बना विजेता
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *