झांसी : बेइज्जती का बदला लेने के लिए भतीजे ने चाची को हंसिए से गोदा

झांसी : बेइज्जती का बदला लेने के लिए भतीजे ने चाची को हंसिए से गोदा

मां संग मिलकर लाश छिपाई; चूड़ियों से खुला राज

rajeshswari

झांसी  (जनवार्ता)| झांसी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी चाची की हंसिए से बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि युवक ने यह कदम अपनी मां के साथ मिलकर बेइज्जती का बदला लेने के लिए उठाया। दोनों ने हत्या के बाद शव को जंगल में गड्ढे में छिपा दिया। लेकिन मौके से बरामद चूड़ियों ने पूरे राज से पर्दा उठा दिया।

मुखिया नगर निवासी बृजलाल और उसकी मां मीरा देवी ने 11 नवंबर की शाम अपनी चाची शीला देवी को खेतों की ओर जाते समय रोक लिया। मां-बेटे ने उसे बातों में उलझाकर गांव से दूर ले जाकर साड़ी से हाथ बांधे और हंसिए से सिर व गले पर ताबड़तोड़ वार किए। हत्या के बाद शव को झाड़ियों के पीछे गड्ढे में फेंक दिया और घर लौटकर परिजनों के साथ शीला की तलाश का नाटक करने लगे। करीब 16 घंटे तक दोनों ने खोजबीन का ड्रामा जारी रखा।

अगले दिन ग्रामीणों की मदद से शीला की लाश मिली तो मौके से दो रंग की चूड़ियां बरामद हुईं। एक शीला की थी, जबकि दूसरी मीरा देवी की निकली। इसी से पुलिस को शक हुआ और पूछताछ में मां-बेटे ने जुर्म स्वीकार कर लिया।

सीओ सदर रामवीर सिंह के मुताबिक, बृजलाल के परिवार का चाचा गणेश से रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले इसी विवाद में शीला ने मां-बेटे को सबके सामने गालियां दी थीं। इसी अपमान का बदला लेने के लिए उन्होंने हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने बृजलाल और उसकी मां मीरा देवी को गिरफ्तार कर हंसिया और साड़ी बरामद की है। दोनों पर हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़े   लखनऊ : नगर निगम की रोड स्वीपिंग मशीन ने 5 वर्षीय बच्चे को कुचला, दोनों पैर गंभीर रूप से घायल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *