संगठन सरकार से बड़ा है!’, ट्वीट पर स्वतंत्र देव ने कहा केशव का कहना बिल्कुल ठीक है

संगठन सरकार से बड़ा है!’, ट्वीट पर स्वतंत्र देव ने कहा केशव का कहना बिल्कुल ठीक है

लखनऊ; जलशक्ति मंत्री स्वंतत्र देव सिंह लखनऊ में सोमवार को किसानों को लेकर एक कार्यक्रम ‘सुनो किसान हम है’ कि थीम पर किसानों से रूबरू हुए। कार्यक्रम के बाद में स्वंतत्र देव सिंह ने कहा कि केशव मौर्य का कहना बिल्कुल सही है। सरकार तथा संगठन हो काम तो एक ही करना होता है। दोनों का काम जनता का विकास करना है। सरकार तथा संगठन का काम प्रदेश का विकास करना होता है। इसी कारण डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना बिल्कुल सही है। सरकार या संगठन हो दोनों का काम जनता का विकास करना है। आखिरकार दोनों का काम तो एक ही है, जनता का विकास करना प्रदेश का विकास करना और उसी पर लगातार भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है।

rajeshswari

उत्तर प्रदेश में किसानों के प्रदर्शन को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार शुरुआत से ही किसानों के हित के लिए काम कर रही है। हम तो किसान के हितैषी हैं, उनके उत्थान के लिए काम कर रहे हैं। जलशक्ति मंत्री स्वंतत्र देव सिंह आज ‘सुनो किसान हम है’ कि थीम पर किसानों से रूबरू हुए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि में सतत जल प्रबंधन कैसे हो किसानों के साथ इस पर विशेष चर्चा की

किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में हो रहे किसान आंदोलन को लेकर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वह लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं क्या चाहते हैं मुझे नहीं मालूम लेकिन यूपी सरकार लगातार किसानों के हित के लिए काम कर रही है। 2022 विधानसभा चुनाव में चाहे अखिलेश यादव का बेल्ट हो या फिर वेस्टर्न यूपी हो हर जगह हम ने जीत का परचम लहराया है। ऐसे में यह कहना गलत है किसान सरकार से नाराज है हम किसान के हितैषी हैं और लगातार के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े   गाजीपुर जिले में फायर ब्रिगेड की इस कार्रवाई से लोगों में मची खलबली

गौरतलब है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को ट्वीट कर लिखा था कि संगठन सरकार से बड़ा है। 

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *