विधायक बीमा भारती पर जाने क्या बोले नीतीश

विधायक बीमा भारती पर जाने क्या बोले नीतीश

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को काफी सख्त अंदाज में कहा कि लेसी सिंह के साथ कोई गड़बड़ी नहीं है। लेसी पर आरोप लगा रहीं जदयू विधायक बीमा भारती गलत बोल रही हैं। पार्टी तो पहले उन्हें प्रेम से समझा देगी। हमने इस बारे में पार्टी के लोगों को कहा है। पार्टी के समझाने पर भी नहीं मानी तो क्या होगा यह हमसे नहीं कहवाएं। अगर इधर-उधर का मन है तो अपना सोचें। वहीं विधि मंत्री कार्तिकेय सिंह के बारे में पूछे जाने पर सीएम ने कहा कि सभी चीजों को देखा जा रहा। राजधानी स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव का कुशलक्षेम लेकर लौटने के क्रम में पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।

rajeshswari

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमा भारती को इस तरह की बात मंत्री लेसी सिंह पर नहीं बोलनी चाहिए। मालूम हो कि बीमा भारती ने बुधवार को मीडिया से यह कहा था कि मंत्री लेसी सिंह आपराधिक प्रवृत्ति की हैं। मुख्यमंत्री उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें नहीं तो वह अपनी विधायकी से इस्तीफा दे देंगी। नीतीश ने कहा कि लेसी सिंह को 2013. 2014, 2019 और फिर अब मंत्री बनाया गया है। बीमा भारती को भी दो बार मौका दिया गया। सभी को मंत्री थोड़े बनाया जा सकता है। इसकी गुंजाइश है क्या? जब वह पढ़ नहीं पा रहीं थी तो पढ़ना सिखाया। यह भूल गए क्या? हमें तो इस तरह के बयान पर आश्चर्य हो रहा। हम तो मिलना चाहते थे पर उन्होंने कहा कि नहीं मिलने की बात नहीं है। कौन क्या बोलवा दिया  इसे क्या कहा जाए। 

इसे भी पढ़े   बिहार में जहरीली शराब से नहीं रुक रही मौतें,फिर 8 लोगों की संदिग्ध मौत

कभी जरूरत होगी तब भाजपा पर बोलेंगे

भाजपा की बयाबाजी को लेकर पूछे जाने मुख्यमंत्री ने कहा कि जो मन में आएगा वह बोलते रहें। कभी जरूरत होगी तब न हम पूरी बात कहेंगे। काम  को लेकर निश्चंत रहें। काम और तेजी से होगा। लालू प्रसाद से मुलाकात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा रिश्ता पुराना है। हमलोग एक साथ है। Edited

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *