नोएडा में पत्नी को तवे से पिट-पीटकर मार डाला,सिर पर ताबड़तोड़ वार

नोएडा में पत्नी को तवे से पिट-पीटकर मार डाला,सिर पर ताबड़तोड़ वार

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-66 में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने खाने बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर अपनी पत्नी के सिर पर तवे से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का दावा है कि पत्नी ने खाना नहीं बनाया था, इसे लेकर उसे गुस्सा आ गया था।  

rajeshswari

मूलरूप से बिहार के बांका जिले के अनुज कुमार परिवार के साथ सेक्टर-66 स्थित श्रमिक कुंज में रहता है। अनुज ने सुबह करीब 11 बजे अपनी पत्नी खुशबू देवी के सिर तवे से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां महिला का शव जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कुछ देर बाद ही पुलिस ने आरोपी अनुज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में अनुज ने बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करता है। वह सुबह काम पर जाने के लिए तैयार हो गया था, लेकिन उसकी पत्नी खुशबू ने खाना नहीं बनाया। इस बात को लेकर उन दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच अनुज ने गुस्से में आकर तवे से खुशबू के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कुछ देर बाद ही पत्नी की मौत हो गई।

इसे भी पढ़े   सैफ की लाडली पर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार,डायमंड से जड़ी ब्रा पहनकर खोले शर्ट के बटन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *