छह मंजिला इमारत के सटे दुकान धंसी, दुकानदारों में दहशत

छह मंजिला इमारत के सटे दुकान धंसी, दुकानदारों में दहशत

rajeshswari

निर्माण को लेकर पहले ही जताई गई थी आपत्ति, निगम ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

वाराणसी। दशाश्वमेध घाट की ओर जाने वाले लोगों के लिए सतर्कता जरूरी है, क्योंकि चितरंजन पार्क के समीप एक बड़ी घटना का खतरा मंडरा रहा है। मंगलवार को यहां स्थित एक छह मंजिला इमारत के सटे कराची फुट वियर दुकान अचानक करीब आधा इंच जमीन में धंस गई। जिससे आस-पास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश फैल गया है।

स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि उन्होंने पहले ही इस निर्माण को लेकर आपत्ति जताई थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। परिणामस्वरूप, आसपास की कई दुकानों की दीवारों और छतों में दरारें आ गई हैं, कुछ हिस्सों में ज़मीन भी धंसने लगी है।

इस दौरान पीड़ित दुकानदारों से घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कुछ भी नही हुआ है बस,कुछ मित्र हंसी मजाक में मकान की मरम्मत का कार्य को मकान धंसने की बातों को वायरल कर दिया।

स्थानीय लोगों की मांग है कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

इस गंभीर स्थिति को लेकर जनवार्ता टीम ने वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के एक जिम्मेदार अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वहीं नगर निगम के एक अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़े   कैंट विधानसभा के नेवादा मुसहर बस्ती में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का शिलान्यास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *