जनवार्ता की खबर के बाद पुलिस हुई सक्रिय:लाइफ जैकेट अनिवार्यता पर सख्ती, मीरघाट पर 13 नाविकों पर मुकदमा, 3 नावें सीज

जनवार्ता की खबर के बाद पुलिस हुई सक्रिय:लाइफ जैकेट अनिवार्यता पर सख्ती, मीरघाट पर 13 नाविकों पर मुकदमा, 3 नावें सीज

वाराणसी(जनवार्ता)।थाना दशाश्वमेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मीरघाट पर गंगा नदी में श्रद्धालुओं को बिना लाइफ जैकेट पहनाए तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर लापरवाहीपूर्वक नाव संचालन करने के मामले में 13 नाविकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है, जबकि 3 नावों को सीज कर दिया गया है।

rajeshswari

गौरतलब है कि इस मुद्दे को जनवार्ता ने रविवार को प्रमुखता से उठाया था, जिसमें गंगा घाटों पर बिना लाइफ जैकेट के नाव संचालन और ओवरलोडिंग की लापरवाही को उजागर किया गया था। खबर के प्रकाशन के बाद पुलिस प्रशासन चौकन्ना हुआ और तत्परता दिखाते हुए यह कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई का श्रेय जनवार्ता की सतर्क पत्रकारिता को जाता है।नीचे लिंक पर क्लिक कर देखें बिना लाइफ जैकेट नौकायन का janwarta का वीडियो https://youtube.com/shorts/wS3hsCBnUQQ?si=uJ2CHzsdq__zsgs0

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर, पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन एवं अपर पुलिस उपायुक्त के पर्यवेक्षण में की गई। सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 12 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए तीन नाव संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

पंजीकृत मुकदमे:
मु0अ0सं0 88/2026, 89/2026 एवं 90/2026, धारा 282 बीएनएस, थाना दशाश्वमेध कमिश्नरेट वाराणसी।

गिरफ्तार अभियुक्त:
अजीत साहनी (25 वर्ष), मुकेश साहनी (20 वर्ष) निवासी रामनगर वाराणसी तथा विशाल निषाद (19 वर्ष) निवासी जनपद चंदौली।

तीनों अभियुक्तों को 12 अप्रैल 2026 को शाम 5:40 बजे मीरघाट के सामने से गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह सहित उपनिरीक्षक, चौकी प्रभारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही।

इसे भी पढ़े   32 स्विस टूरिस्ट क्रूज से आएंगे काशी:6 जनवरी को पहुंचेंगे;3200 किमी की यात्रा 50 दिन में पूरी करेंगे

सोशल मीडिया सेल, पुलिस वाराणसी द्वारा यह जानकारी जारी की गई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *