Homeब्रेकिंग न्यूज़यमुना एक्सप्रेस पर सूटकेस में मिली युवती की लाश से फैली सनसनी

यमुना एक्सप्रेस पर सूटकेस में मिली युवती की लाश से फैली सनसनी

मथुरा | एक तरफ जहां श्रद्धा हत्याकांड को लेकर देशभर में उबाल है, वहीं दूसरी तरफ मथुरा से एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। राया थाना क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर को सूटकेस में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई। सूटेकस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था। 

पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। उसका कद पांच फीट दो इंच है। रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है। 

मथुरा में एक साल पूर्व सुरीर, नौहझील और बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे मां और दो बेटों की हत्या कर शव फेंके गए थे। इसका खुलासा पुलिस कर चुकी है। तीनों की हत्या गला घोंटकर की गई थी। तीनों की हत्या महिला के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। इसके बाद शवों को यमुना एक्सप्रेसवे किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने एक साल बाद तिहरे हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा था। 

इसे भी पढ़े   एक्स बॉयफ्रेंड के साथ इवेंट में पहुंचीं सुष्मिता,क्या रोहमन शॉल का फिर थाम लिया है हाथ?
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img