भारत में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण के प्रमुख मंदिर

भारत में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण के प्रमुख मंदिर

नई दिल्ली, भगवान श्रीकृष्ण, हिंदू धर्म के प्रमुख भगवानों में से एक हैं. वे विष्णु के 8वें अवतार माने गए हैं. कन्हैया, श्याम, गोपाल, केशव, द्वारकाधीश, वासुदेव जैसे कई नामों से पुकारा जाता है। भारत में भगवान कृष्ण के कई मंदिर हैं और हर एक मंदिर अपनी अलग विशेषता लिए हुए है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

rajeshswari

1. वृंदावन का मंदिर

वृंदावन में भगवान श्रीकृष्ण का बहुत ही खूबसूरत मंदिर है बांके बिहारी मंदिर। क्योंकि भगवान का बचपन वृंदावन में बीता था और उन्हें बांके बिहारी के नाम से भी जाना जाता है। इस वजह से इस मंदिर का नाम बांके बिहारी पड़ा। यह बहुत ही पुराना मंदिर है। वृंदावन में ही प्रेम मंदिर भी स्थित है और इस्कॉन टैंपल भी। और तो और यहां बृज क्षेत्र में गोवर्धन पर्वत भी स्थित है।

2. द्वारका का मंदिर

मथुरा को छोड़कर श्रीकृष्ण गुजरात के समुद्र तट पर स्थित कुशस्थली निवास करने लगे थे। जहां उन्होंने द्वारका नामक एक बहुत ही बड़ा नगर बसाया। यहां भगवान को द्वारकाधीश के नाम से पुकारा जाता है। 

3. जगन्नाथ मंदिर

उड़ीसा में पुरी स्थित जगन्नाथ धाम चार धामों में से एक है। जो भगवान विष्णु के अवतार पुरुषोत्तम नीलमाधव को समर्पित है। माना जाता है कि द्वापर के बाद भगवान पुरी में निवास करने लगे थे। तो ये मंदिर भी बहुत खास है तो आप यहां का भी प्लान कर सकते हैं। 

4. गोकुल का मंदिर

मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। लेकिन उनका बचपन गोकुल, वृंदावन, नंदगाव, बरसाना की गलियों में बीता। मथुरा से गोकुल 15 किलोमीटर दूर है। कहा जाता है कि यहां कृष्ण जी ने 11 साल 1 माह और 22 दिन बिताए थे। यहां पर चौरासी खम्भों का मंदिर, नंदेश्वर महादेव, मथुरा नाथ, द्वारिका नाथ आदि जैसे मंदिर मौजूद हैं। जहां आप दो दिनों का प्लान बना सकते हैं।

इसे भी पढ़े   कनाडाई सिंगर ने इंस्टा पर भारत का गलत नक्शा किया शेयर,विराट कोहली ने किया अनफॉलो

5. विठोबा मंदिर

पंढरपुर का विठोबा मंदिर महाराष्ट्र में भीमा नदी के तट पर शोलापुर में स्थित है। इस मंदिर में विठोबा के रूप में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। क्योंकि महाराष्ट्र घूमने का बेस्ट सीजन मानसून होता है तो आप इस मंदिर के दर्शन के साथ घूमने-फिरने का भी आनंद ले सकते हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *