प्रचंड गर्मी के चलते समय से पहले गर्मी की छुट्टियां,कई राज्यों के स्कूलों के समय में बदलाव

प्रचंड गर्मी के चलते समय से पहले गर्मी की छुट्टियां,कई राज्यों के स्कूलों के समय में बदलाव
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। देश भर के स्कूलों में पिछले एकेडमिक सेशन के फाइनल एग्जाम खत्म होने के बाद न्यू सेशन की क्लासेस अभी लगनी शुरू ही हुई थी कि आसमान से सूरज ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। इस आग बरसाती गर्मी का छोटी कक्षाओं से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई पर असर पड़ा है। इस साल अप्रैल में ही पड़ रही प्रचंड गर्मी के चलते अब स्कूलों में छुट्टियां पहले ही होने लगी हैं। वहीं, लगातार बढ़ रहे तापमान के चलतेदेश के कई राज्यों और जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है। यहां जानिए विभिन्न राज्यों में क्या अपडेट्स है…

महाराष्ट्र में स्कूल की छुट्टियां
बढ़ते तापमान के चलते महाराष्ट्र के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा पहले से निर्धारित समय से पहले ही कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में स्कूलों में 18 अप्रैल से छुट्टियों का ऐलान कर दिया गया। अब राज्य के स्कूलों को 15 जून से खोले जाएंगे। वहीं, विदर्भ रीजन के स्कूल 30 जून 2024 से खुलेंगे।

ओडिशा में गर्मी की छुट्टियां
ओडिशा सरकार ने भी तय समय से पहले स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी है। जानकारी के मुताबिक यहां के स्कूलों में 25 अप्रैल से छुट्टियां दे दी जाएंगी। इतना ही नहीं तेज धूप के चलते सरकार ने 22 से 24 अप्रैल तक समय में बदलाव करते हुए स्कूलों को सुबह 6.30 बजे से 10.30 बजे तक ही खोलने के निर्देश दिए हैं।

पश्चिम बंगाल में छुट्टियां
प्रचंड गर्मी से बच्चों की सेहत पर बुरा असर न पड़े, इसलिए पश्चिम बंगाल सरकार ने भी स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां की घोषणा कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहां निर्धारित समर वेकेशन के पहले ही 22 अप्रैल से स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े   चिली में आग का तांडव,हजारों एकड़ जंगल हुआ खाक,अब तक 13 लोगों की मौत

झारखंड में बदली स्कूल टाइमिंग
झारखंड में भी यही आलम है, जिसके चलते राज्य सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यहां नर्सरी से 8वीं तक की क्लासेस सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक लगेंगी। वहीं, 9वीं से 12वीं की क्लासेस दोपहर 12 बजे तक चलेंगी। यहां गर्मी की छुट्टियों की पूर्व निर्धारित तारीखों में अभी कोई बदलाव नहीं किया है।

पटना में हुआ स्कूलों के समय में बदलाव
बिहार सरकार की ओर से गर्मी की छुट्टियों की तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन पटना जिला प्रशासन द्वारा स्कूल की टाइमिंग बदलने के निर्देश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में नर्सरी से 10वीं तक की कक्षाएं सुबह 6.30 बजे से 11.30 बजे तक आयोजित करने के निर्देश हैं, वहीं, 11वीं और 12वीं की कक्षाओं के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *