पोते करण की शादी में पहली पत्नी प्रकाश संग मस्ती करते दिखे धर्मेंद्र

पोते करण की शादी में पहली पत्नी प्रकाश संग मस्ती करते दिखे धर्मेंद्र

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। उनकी शादी में पूरे देओल परिवार ने खूब एंजॉय किया।

rajeshswari

सनी देओल के बेटे करण देओल और द्रिशा आचार्य 18 जून को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी में पूरे देओल परिवार के साथ कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे।

करण और द्रिशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें सनी देओल की मां प्रकाश कौर भी नजर आ रही हैं।

शादी में सबकी नजरें सनी देओल की पत्नी पूजा और उनकी मां प्रकाश कौर पर थीं। हर कई उन दोनों को देखना चाहता था।

सनी देओल की उनकी मां प्रकाश कौर के साथ एक फोटो सामने आई है। जिसमें वह अपनी मां को गले लगाए नजर आ रहे हैं। फोटो में प्रकाश कौर महरुन कलर के सूट में तो वहीं सनी ब्लू कलर के कुर्ता पजामा में नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र की भी उनकी पत्नी प्रकाश के साथ तस्वीर सामने आई है। जिसमें दोनों फंक्शन एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। फोटो में धर्मेंद्र ने एक हाथ में जाम पकड़े हुए हैं।

धर्मेंद्र ने अपनी पत्नी के साथ पोते करण को शादी में आशीर्वाद भी दिया। फोटो में दोनों करण और द्रिशा को आशीर्वाद देने नजर आ रहे हैं।

करण के रिसेप्शन में कई सेलेब्स शामिल हुए थे। अनुपम खेर,रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सलमान खान,आमिर खान समेत कई सेलेब्स शामिल पहुंचे थे।

सनी देओल अपनी फैमिली के साथ पोज देते नजर आए। फोटो में सनी के साथ उनकी पत्नी पूजा, छोटा बेटा राजवीर और करण नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े   पांच बड़े एक्शन:कानपुर दंगों पर 2 दिन में कार्रवाई हुई,लापरवाही बरतने पर 40 से ज्यादा IAS के तबादले

करण और द्रिशा की शादी में पूरी देओल फैमिली ने खूब मस्ती की थी। बॉबी देओल,अभय देओल सभी शादी में मस्ती करते नजर आए थे।

सनी देओल के बेटे करण भी बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड में कदम रखा था।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *