God तुस्सी ग्रेट हो! बाइक से गिर गए मां-बाप,आधा KM तक यूंही बैठा रहा बच्चा और फिर…

God तुस्सी ग्रेट हो! बाइक से गिर गए मां-बाप,आधा KM तक यूंही बैठा रहा बच्चा और फिर…

नई दिल्ली। वैसे तो सड़क पर होने वाले कई एक्सीडेंट के वीडियोज सामने आते हैं। लेकिन एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो शायद देखने वालों के रोंगटे खड़ा कर देगा। इस वीडियो में बाइक पर सवार एक कपल अचानक गिर जाता है। लेकिन बाइक पर आगे बैठा बच्चा आधा किलोमीटर आगे तक बाइक के साथ चला जाता है। फिर जो हुआ वह चमत्कार से कम नहीं है।

rajeshswari

कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड
दरअसल, इस वीडियो को एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। यह वीडियो रोड पर चल रही एक कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। इसमें दिख रहा है कि एक व्यस्त सड़क पर एक बाइक दौड़ती हुई जा रही है। उस बाइक पर एक कपल और आगे एक बच्चा बैठा हुआ है। इसी बीच एक स्कूटी से हल्की टक्कर के बाद बाइक पर बैठा कपल अपना संतुलन खो देता है। संतुलन होते ही वह दोनों गिर जाते हैं।

बच्चा बिल्कुल सीधी रेखा में बाइक के साथ
उनके गिरने की बावजूद भी उस पर बैठा बच्चा जरा सा भी नहीं हिलता और वह सीधे चला जाता है। इधर यह दोनों गिरते हैं लेकिन सेफ गिरते हैं लेकिन उधर बच्चा बिल्कुल सीधी रेखा में बाइक के साथ चला जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि बाइक के दोनों तरफ सड़क पर ट्रक और कारें चल रही हैं। इन सबके बीच वह बाइक सीधी रेखा में जा रही होती है।

बाइक खुद ब खुद धीमी होती जाती है!
वह कहते हैं ना कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय। आगे जाकर बाइक खुद ब खुद धीमी होती जाती है और एक डिवाइडर पर रुक जाती है और बच्चा डिवाइडर पर बनी घास पर जाकर गिरता है। यहां बच्चे के माता-पिता सेफ रहते हैं और वहां बच्चा गिरता है वह भी सेफ रहता है। इसके बाद वहां भीड़ लग जाती है और सब मिलकर बच्चे को उठाते हैं। यह वीडियो कुछ पुराना बताया जा रहा है जो वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़े   इस बेहद खास दिन लगेगा साल का अगला सूर्य ग्रहण,कैसा होगा भारत में असर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *