साइकिलिंग करते वक्त नरगिस का हुआ एक्सीडेंट

साइकिलिंग करते वक्त नरगिस का हुआ एक्सीडेंट

नई दिल्ली। नरगिस फाखरी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। नरगिस साइकिलिंग करते वक्त वीडियो के लिए पीछे मुड़कर देखती हैं,जिसकी वजह से वो आगे जाकर साइकिल से गिर जाती हैं। हालांकि एक्ट्रेस उठकर वीडियो के लिए पोज देते हुए स्माइल करती हैं। नरगिस ने फोटोज शेयर कर कैप्शन में लिखा, “जब आप गिरें तो स्माइल और स्टाइल के साथ। पर याद रखें कि हमेशा खुद को उठाकर चलते रहना है।”

rajeshswari

फैंस से लेकर सेलेब्स तक सब नरगिस की इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं। गुरु रंधावा ने कमेंट कर पूछा, ‘क्या आप ठीक हैं?’ वहीं एक फैन ने लिखा, ‘अच्छा है आप ठीक हैं।’ एक दूसरे ने लिखा,’आपका एक्सीडेंट भी स्टाइल में हुआ।’ बता दें, नरगिस ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया है। रेड कार्पेट के लिए एक्ट्रेस ने पिंक बीज ड्रेस पहनी थी।

इसे भी पढ़े   गर्भवती पत्नी को गोद में लेकर पहुंचा पति:30 मिनट तक नहीं मिला स्ट्रेचर,हैरान हुई नर्स
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *