नई अभिनेत्रियों को मात दे सकती हैं संगीता बिजलानी,62 की उम्र में सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड…

नई अभिनेत्रियों को मात दे सकती हैं संगीता बिजलानी,62 की उम्र में सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड…

नई दिल्ली। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने बीते मंगलवार को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। इस खास अवसर पर उनके घर में ग्रैंड सेलिब्रेशन,जिसमें कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुई। इस पार्टी में सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस संगीता बिजलानी भी पहुंची। पार्टी में सलमान खान ने अपनी संगीता बिजलानी को गले लगाया और माथे पर किस भी किया। सलमान-संगीता का ये मूवमेंट कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद से उनकी फोटो और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

rajeshswari

आपको बता दें कि संगीता बिजलानी 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री हैं। हालांकि वह अब फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव नहीं, लेकिन उन्हें अक्सर बॉलीवुड हस्तियों की पार्टी में देखा जाता है। संगीता बिजलानी 62 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उनकी फिटनेस, स्किन स्टाइल और खूबसूरती देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। आइए जानते हैं कि उनकी फिटनेस और खूबसूरती के पीछे का राज क्या है?

संगीता की फिटनेस
सलमान खान की एक्स-गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी क्रिकेटर अजहरुद्दीन की एक्स वाइफ भी हैं। संगीता बिजलानी को जो भी देखता है, वो हैरान हो जाता है कि 62 की उम्र में भी वो इतनी फिट और खूबसूरत कैसे दिखती हैं। संगीता की फिटनेस के पीछे का राज योग है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो फिट रहने के लिए सालों से योग करती आ रही हैं। संगीता बताया कि उन्होंने योग अपने पिता से सीखा है।

मेडिटेशन से नहीं बढ़ती उम्र
एक अन्य इंटरव्यू में संगीता बिजलानी ने बताया था कि वह योग को कभी मिस नहीं करतीं। इसके अलावा, वो मेडिटेशन भी करती हैं। उनका मानना है कि मेडिटेशन से बूढ़े होने की प्रोसेस धीमी हो जाती है। संगीता अक्सर सोशल मीडिया पर फिटनेस से जुड़े पोस्ट करती रहती हैं।

इसे भी पढ़े   पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन,पीएम ने जताया शोक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *