दिल्ली में सड़कों पर सैलाब,बिगड़े हालात तो उतरी सेना,केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

दिल्ली में सड़कों पर सैलाब,बिगड़े हालात तो उतरी सेना,केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। दिल्ली में यमुना अब भी उफान पर है। शहर के रिहायसी इलाकों में अब भी पानी भरा है। लोगों की मदद के लिए अब सेना को लगाया है। हालांकि,राहत की बात यह है कि धीरे-धीरे यमुना के जलस्तर में कमी आ रही है।

यमुना का जलस्तर घटा
दिल्ली के प्रधान सचिव-राजस्व एवं मंडलायुक्त अश्वनी कुमार ने यमुना के जलस्तर को लेकर कहा कि अब पानी घट रहा है। आज सुबह 11 बजे यमुना का जल स्तर 207.43 मीटर था और आज रात 11 बजे यह घटकर 206.72 मीटर हो जाएगा।

दोषारोपण करना बेहत गलत -अनिल विज
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी के आरोपो पर कहा कि हमारे प्रदेश में भी तो कहीं और से ही पानी आया लेकिन हम तो दोषारोपण नहीं कर रहे हैं। हम अपने पानी के इंतजाम करने के प्रयास कर रहे हैं। केजरीवाल जी बहुत समझदार हैं, वो पानी का स्वभाव बदल दें।

LG सक्सेना ने राजघाट का किया दौरा
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजघाट के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया।

CM अरविंद केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में बाढ़ की स्थिति पर आज शाम अपने कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई।

CM अरविंद केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में बाढ़ की स्थिति पर आज शाम अपने कैबिनेट मंत्रियों की बैठक बुलाई।

बेला रोड में भारी जलभराव
यमुना में बढ़े जलस्तर के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर भारी जलभराव हुआ है। बेला रोड में भारी जलभराव है। यहां कई फिट तक पानी भरा है।

इसे भी पढ़े   राजस्थान-MP में कमल खिलने के संकेत,छत्तीसगढ़ में कांटे का मुकाबला,बाकी राज्यों में क्या है रुझान?

अगले 12 घंटो में दिल्ली वालों को मिल सकती है राहत
लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने कहा कि अगले 12 घंटो में दिल्ली वालों को राहत मिलेगी ये बहुत बड़ा सवाल है कि सारा पानी सिर्फ दिल्ली के लिए क्यों छोड़ा जा रहा था। हथिनीकुंड बराज से जो पानी यूपी और हरियाणा जाता है उसके लिए एक बूंद पानी नहीं छोड़ा गया। हरियाणा को इसका जबाव देना पड़ेगा।

मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार
यमुना के जलस्तर में कमी आने से अब मेट्रो समान्य रफतार से चल रही है। यमुना पर बने मेट्रो पुलों को पार करते समय लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं।

पानी में डूबा लाल किला
यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। बाढ़ के कारण लाल किले का इलाका भी प्रभावित है।

राजघाट में जलभराव
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दिल्ली के राजघाट में जलभराव देखने को मिला। राजघाट में जहां तक नजरें जा रही है पानी ही पानी नजर आ रहा है।

ITO पर गाद निकालने का काम जारी
यमुना नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। सेना के जवान यमुना बैराज, ITO पर गाद निकालने का काम कर रहे हैं।

लोगों की मदद के लिए उतरी सेना
दिल्ली में यमुना अब भी ऊफान पर है। शहर के रिहायसी इलाकों में अब भी पानी भरा है। लोगों की मदद के अब सेना को लगाया है। हालांकि,राहत की बात यह है कि धीरे-धीरे यमुना के जलस्तर में कमी आ रही है। मगर कई इलाकों में अब भी बाढ़ जैसे हालात बरकरार है। दिल्ली के ताजा हालत के लिए जुड़ें रहें…

इसे भी पढ़े   वाराणसी में बंदरों के आतंक से बचने का अनोखा जुगाड़,लकड़ी के लंगूर बेच रहे दुकानदार

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *