आसमान पर पहुंचे सोने-चांदी के भाव,आज कीमतों में आया उछाल

आसमान पर पहुंचे सोने-चांदी के भाव,आज कीमतों में आया उछाल
ख़बर को शेयर करे

नई दिल्ली। कल सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। चांदी के भी कल सस्ती हुई थी। सोने की कीमतें एक समय पर बढ़त के साथ 73 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई थी। इसके बाद गोल्ड में गिरावट आई थी। लेकिन आज दोबारा सोने के दाम बढ़ गए हैं।

क्या हैं गोल्ड के भाव
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी शुक्रवार को 5 अगस्त 2024 की डिलीवरी वाला सोना करीब 550 रुपये की तेजी के साथ 71,688 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है। सोने में सुबह से ही तेजी देखी जा रही है। सोना आज सुबह तेजी के साथ खुला है। वहीं 5 अक्टूबर 2024 की डिलीवरी वाला सोना उछलकर 71,972 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

क्या है चांदी की कीमत
एमसीएक्स एक्सचेंज पर आज यानी शुक्रवार को 5 जुलाई 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 478 रुपये बढ़कर 88,461 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं 5 सितंबर 2024 को डिलीवरी वाली चांदी 497 रुपये उछलकर 90,462 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।

सोने के वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.80 फीसदी या 18.60 डॉलर की तेजी के साथ 2,336.60 डॉलर प्रति औंस पर हैं। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव 2,324.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच चुके हैं।

चांदी की वैश्विक कीमत
चांदी के वैश्विक भाव में आज तेजी आई है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.39 फीसदी या 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 29.18 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 29.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।

इसे भी पढ़े   पशु को बचाने के चक्कर में पलटी ट्रक खलासी को आई चोटें

कल गिरे थे भाव
सोने और चांदी की कीमतों में कल गिरावट देखने को मिली थी। सोने के भाव कल सुबह 500 रुपये तक गिर गए थे। वहीं चांदी में भी गिरावट देखने को मिली थी। सोना और चांदी कल सस्ते हुए थे। हालांकि आज कीमतों में तेजी आई है।


ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *