नम पछुआ हवाओं ने बनारस में फिर बढ़ा दी ठंड, आज से खुल गए स्कूल

 नम पछुआ हवाओं ने बनारस में फिर बढ़ा दी ठंड, आज से खुल गए स्कूल
ख़बर को शेयर करे

वाराणसी | पिछले दो, तीन दिन से तेज धूप और कम रफ्तार से हवा चलने से राहत के बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। नम पछुआ हवाओं के चलने के कारण ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। सोमवार सुबह की शुरुआत धूप के साथ ही लेकिन तपिश ना के बराबर रही। सुबह से ही 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।

वाराणसी में सुबह का औसत तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों का आकलन है कि दो दिन बाद ठंडक बहुत ज्यादा बढ़ सकती है। बहरहाल, 20 दिनों के बाद आज से वाराणसी के स्कूल खुल रहे हैं। डीएम ने आदेश दिया है सोमवार से इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूल सुबह 10 बजे से चलेंगे।

इधर मौसम में बदलाव के कारण पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को 20.6 रिकार्ड किया गया।
पिछले सप्ताह के शुरुआती तीन दिन में कोहरा छाए रहने ओर गलन की वजह से आम जनजीवन प्रभावित रहा।
सोमवार से बुधवार तक तो धूप ही नहीं निकली। इसके बाद बृहस्पतिवार से दिन में धूप निकली और हवा की नमी कम हुई तो लोगों ने राहत महसूस की। रविवार को सुबह से ही तेज हवाएं चलती रही। इस वजह से एक बार फिर ठंड बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी एक बार फिर से होने लगी है। इस वजह से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता भी दिख रही है। तीन-चार दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

इसे भी पढ़े   युवक को 8-9 बदमाशों ने घेरा,बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर चाकुओं से गोदकर मार डाला

ख़बर को शेयर करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *