Homeराज्य की खबरेंमोटापे पर लगाम कसनी है तो इन सफेद चीजों से आज ही...

मोटापे पर लगाम कसनी है तो इन सफेद चीजों से आज ही कर लें तौबा,हो जाएंगे स्लिम ट्रिम

नई दिल्ली। दुनिया में इस वक्त महामारी के तौर पर फैल रही बीमारी में मोटापे को शुमार किया जा सकता है। गलत डाइट और एक्सरसाइज की कमी के चलते जिसे देखो तेजी से बढ़ते मोटापे की शिकायत करता दिखता है। जंक फूड का ज्यादा सेवन, एक्सरसाइज की कमी और गलत डाइट के चलते बैली फैट तेजी से बढ़ रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप डाइट में मोटापा बढ़ाने वाली कुछ खास चीजों को समय रहते अवॉइड करें तो मोटापे की रफ्तार रोकी जा सकती है। चलिए जानते हैं कि हमारी डाइट में ऐसी क्या चीजें हैं जिनके सेवन से मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि हमारी डाइट में कुछ सफेद चीजें हमारे तेजी से बढ़ते वजन की जिम्मेदार हैं। यहां जानते हैं वो सफेद चीजें क्या हैं।

चावल
जब भी बैली फैट की बात होती है तो हेल्थ एक्सपर्ट सबसे पहले चावल कम खाने की सलाह देते हैं। सफेद चावल क्योंकि पॉलिश्ड किया जाता है इसलिए इसके सेवन से मोटापा तेजी से बढ़ता है। इसलिए आपको सफेद चावल को डाइट से माइनस कर देना चाहिए। आपको खाना है तो आप ब्राउन राइस खा सकते हैं।

चीनी
मोटापे की दूसरी सबसे बड़ी वजह है चीनी। जी हां ज्यादा चीनी के सेवन से भी मोटापा तेजी से बढ़ता है। व्हाइट शुगर शरीर का वजन बहुत तेजी से बढ़ाती है। अगर आपको मीठा खाना है तो और फलो और जूस का सेवन कर सकते हैं क्योंकि ये नैचुरल स्वीट में आते हैं और शरीर को नुकसान नहीं करते। लेकिन चीनी आपके शरीर के वजन के लिए बहुत नुकसानदेय होती है।

इसे भी पढ़े   पटरी पर दौड़ी 14वीं वंदे भारत,जानिए अबतक की 13 ट्रेन का क्या है रूट और किराया

सफेद ब्रेड
बहुत से लोग सुबह का नाश्ता सफेद ब्रेड से करते हैं। अगर आपको बैली फैट को कंट्रोल करना है तो सफेद ब्रेड को डाइट से बाहर करना होगा। इससे मोटापा बहुत तेजी से बढ़ता है औऱ ये शरीर में जाकर हाई कोलेस्ट्रोल का भी कारण बनती है। अगर आपको खानी ही है तो आपको होल व्हीट ब्रेड या ब्राउन ब्रेड का सेवन करना चाहिए।

मैदा
मैदा से बनी चीजें,खासकर मैदा से बनी चीजें जो तेल में फ्राई की जाती हैं, इनसे मोटापा बहुत तेजी से बढ़ता है। मैदा रिफाइंड फ्लोर है और इसमें कोलेस्ट्रोल बढ़ाने वाले गुण हैं। हालांकि हमारे देश में मैदा बहुत ज्यादा इस्तेमाल होती है लेकिन अगर आप डाइट में इसका इनटेक कम करेंगे तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img