Updated on 02/August/2022 7:10:50 PM
नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंगम में हो रहा है। इसमें भारत ने पांचवें दिन गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत ने लॉन बाउल्स के विमेन्स फोर मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से हराया। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही इतिहास रच दिया है। इस मैच में भारत के लिए रूपा रानी तिर्की ने अहम भूमिका निभाई। उनके साथ-साथ लवली चौबे,पिंकी और नयनमोनी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इस खेल में यह देश के लिए पहला गोल्ड मेडल है।